चंडीगढ़ , अप्रैल 23 -- गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, कोटकपूरा में निहंग सिंहों के मुख्य सेवादार बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया द्वारा गुरुवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और श्री संधवां के ईमानदार और दृढ़ प्रयासों के कारण 'जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026' लागू हुआ है, जिससे विश्व भर की संगत में खुशी की लहर है।

श्री संधवां ने बाबा कुलवंत सिंह चाणकीया सहित समूची संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगत के सहयोग और गुरु जी के आशीर्वाद से ही संभव हो पायी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न पारंपरिक पार्टियों और संगठनों के नेता सत्ता में होने के बावजूद भी इस कार्य को लागू नहीं कर सके, जबकि अब कुछ लोग बेबुनियाद बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से अब कोई भी व्यक्ति ऐसे घिनौने अपराध करने से बचेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित