श्रीगंगानगर , जून 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश सरगना रोहित गोदारा उर्फ रोहित स्वामी के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।
ये शार्प शूटर हाल ही पंजाब के लुधियाना सहित अलग-अलग स्थान पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में वांछित थे। पुलिस ने इनको हाल ही श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये रोहित गोदारा के भाई हनुमान स्वामी से हुई पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित