नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब में प्रदर्शनकारी शिक्षकों की समस्याओं को सुनने की अपील की है।
(भाजपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने पंजाब में शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर पंजाब सरकार, आप और श्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि श्री केजरीवाल जब विपक्ष में थे, तब 'संवाद' और प्रदर्शनकारियों के अधिकार की बात करते थे लेकिन वह चिंता अब गायब हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित