चंडीगढ़ , अक्टूबर 12 -- पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ बलजीत कौर ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराए हैं।
मंत्री ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों को अपना कारोबार शुरू करने, पारिवारिक आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने पात्र लोगों से सरकार की स्वरोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित