चंडीगढ़ , अप्रैल 17 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले तीन दिनों में आम आदमी पार्टी (आप) के दो नेताओं के घरों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

श्री मान ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि "117 उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाने वाली भाजपा जनता के बीच जाने के बजाय डर और दबाव की राजनीति कर रही है।" उन्होंने दावा किया कि विपक्षी सरकारों को फंड रोककर, राज्यपालों और जांच एजेंसियों-जैसे ईडी और सीबीआई के जरिए परेशान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित