चंडीगढ़ , अक्टूबर 24 -- पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गयी है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये दिए जाते हैं। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस सहायता के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि जारी सहायता में अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़ा वर्ग के 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

डॉ. कौर ने बताया कि के अनुसार, अनुसूचित जाति वर्ग के 9,183 और पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4,342 लाभार्थियों के मामलों में सहायता जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का सत्यापन और निपटारा तेजी से करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और पात्र परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित