चंडीगढ़ , सितंबर 14 -- पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत अगस्त में छह अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए सात सरकारी कर्मचारियों और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 मामलों के चालान पेश किये। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए तीन विजिलेंस जांच दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने अगस्त में 23 आरोपियों के खिलाफ 10 आपराधिक मामले भी दर्ज किये, जिनमें 17 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
प्रवक्ता के अनुसार, पिछले महीने ब्यूरो द्वारा दर्ज और अदालत में लड़े गए रिश्वतखोरी के चार मामलों का फैसला हुआ। इनमें आठ आरोपियों को दोषी ठहराते हुए चार से पांच वर्ष तक की कैद और 8,000 से एक लाख रुपये तक जुर्माने की सजा सुनाई गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित