चंडीगढ़ , मई 30 -- पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है। पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के असर से मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के भीतर ट्राईसिटी (चंडीगढ़ मोहाली पंचकूला) समेत पंजाब के 13 जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मोहाली, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट शामिल हैं। शनिवार सुबह पठानकोट में भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली और चंडीगढ़ में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम केंद्र का अनुमान है कि 4 जून तक क्षेत्र से हीट वेव पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित