जालंधर , नवंबर 08 -- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में हुए आयोजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भरपूर जोश के साथ सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किए।
पंजाब फ्रंटियर के अंतर्गत आने वाले सभी मुख्यालयों एवं यूनिटों के साथ साथ सीमा चौकियों पर भी जवानों ने उत्साहपूर्वक वंदे मातरम् गाकर गर्व और राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व संदेश दिया। फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले ने स्वयं इस महत्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित