चित्तौडगढ़ , अप्रैल 01 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त करके पंजाब की दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थानाधिकारी कन्हैयालाल ने मंगलवार को बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर शक होने पर दो महिलाओं की तलाशी ली तो उनके तीन बैगों में कुल 33 किलो 722 गाम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। महिलाओं की पहचान पंजाब की जसवीर कौर (50) और करमजीत कौर (70) के रूप मे हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित