नयी दिल्ली , जून 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गलत काम करने के लिए दमनकारी सोच रखने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सिखों की भावना को आहत करने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पाँच जत्थेदारों ने आदेश जारी किया है कि कोई भी सिख श्री मान के साथ कोई संबंध न रखे। उन्होंने कहा कि असल में पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें श्री मान को गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूप पर शराब छिड़कते हुए देखा गया था।
भाजपा नेता ने कहा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनिया भर के सिखों के दिलों में गहरा गुस्सा और दुख है। कोई भी सिख गुरु साहिबान का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि घटना के सामने आने के बाद गत पांच जनवरी को अकाल तख्त ने श्री मान को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया। उस समय श्री मान ने वीडियो को कृत्रिम बुद्धमता से तैयार किया गया बताया था। हालाँकि, जब वीडियो की सच्चाई की फोरेंसिक जाँच की गयी, तो यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो पूरी तरह से असली था।
उन्होंने कहा कि अब श्री अकाल तख्त साहिब के पाँच सिंह साहिबों ने आदेश जारी किया है कि कोई भी सिख भगवंत मान के साथ कोई संबंध न रखे। यह आदेश एक वीडियो के सामने आने के बाद आया है जिसमें श्री मान को कथित तौर पर गुरु साहिब के पवित्र स्वरूप पर शराब छिड़कते हुए देखा गया है।इस वीडियो के सामने आने के बाद, दुनिया भर के सिखों ने गहरा गुस्सा और दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद, 15 जून को अकाल तख्त साहिब ने श्री मान को गुरु-द्रोही और खालसा पंथ का विरोधी घोषित कर दिया, उन्हें सिख समुदाय से बाहर कर दिया और दुनिया भर के सिखों को आदेश दिया कि कोई भी सिख श्री मान के साथ कोई संबंध न रखे।
उन्होंने कहा कि अपने किए गए इस पाप के लिए पछतावा करने के बजाय श्री मान के मंत्री हरपाल चीमा ने 18 जून को संवाददाता सम्मेलन को आयोजित किया था और वीडियो नकली बताया था। उन्होंने दावा किया कि 1191 फ़्रेम की जाँच के बाद एक फ़ोरेंसिक रिपोर्ट मिली, जिसमें कहा गया कि वीडियो एआई से नहीं बनाया गया है। श्री मान तो उसमें हैं, लेकिन बाकी सब कुछ फ़ेक है।
श्री सिरसा ने कहा कि श्री मान के करीबी सहयोगी स्वप्न शर्मा ने गुरुग्राम में एक होटल में एक फ़ोरेंसिक लैब के सिलसिले में की। बैठक के दौरान पैसों का लेन-देन हुआ और वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया ताकि ऐसा लगे कि श्री मान उसमें मौजूद नहीं थे और वीडियो फ़ेक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पैसे के लिए सिखों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करने और एक झूठी कहानी गढ़ने को तैयार हैं।
भाजपा नेता ने कहा, "आज पंजाब में जो सोच दिख रही है, वह वैसी ही दमनकारी सोच है जैसी मुग़ल काल में गलत काम करने वालों की हुआ करती थी।" उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने ऐसे काम करके और पैसे का इस्तेमाल करके झूठी रिपोर्ट बनवाकर दुनिया भर के सिखों को चुनौती दी है, ताकि अकाल तख़्त के अधिकार को चुनौती दी जा सके। यह अकाल तख़्त की सर्वोच्चता को कमज़ोर करने की कोशिश थी।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब के पाँच सिंह साहिबानों के आदेश के बाद,श्री मान ने लुधियाना की पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा और पुलिस अधीक्षक जसदीप की मिलीभगत से हरप्रीत के ज़रिए गुड़गाँव फ़ोरेंसिक लैब के बारे में एक होटल में बैठक की। इस बैठक में पैसों का लेन-देन हुआ और आम आदमी पार्टी के लिए उसके काले धन के दम पर एक फ़ेक फ़ोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित