लखनऊ , मई 23 -- पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्हेांने कहा कि टीम में दो बदलाव है मार्को यानसन और विजयकुमार वैशक की वापसी हुई है। काफी एक्साइटेड फील कर रहा हूं। यह हमारे लिए करो या मरो वाला मैच है। हम इस स्थिति में पहले कभी नहीं थे और खिलाड़ी अपना बेस्ट देने का पूरा इंतजार कर रहे हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जयायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। गेंदबाजी और बल्लेबाजी से परे यह विकेट क्रिकेट के लिए अच्छी लग रही है। बल्लेबाजी के लिए यह पिच ज्यादा अच्छी है। ऐसे में यह हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। अर्जुन तेंदुलकर और अर्शीन कुलकर्णी खेल रहे हैं। मिचेल मार्श वापस चले गए हैं। यह हमारे लिए टफ सीजन रहा है लेकिन काफी कुछ चीजें सीखने को मिलीं। मैं फैंस से माफी मांगता हूं, जो पूरे यूपी से हमें सपोर्ट करने के लिए आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित