चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस सचिव रविंद्र दलवी, फाजिल्का जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह नागालिया, मोहाली के उपमहापौर कुलजीत सिंह बेदी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया और सत्य, अहिंसा, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव तथा समानता के उनके संदेश को स्मरण किया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों से जुड़े मूल्यों को बनाये रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित