नयी दिल्ली , जून 21 -- आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को 10 जनपथ पर पंजाब कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और भारत भूषण आशु (सिंघला) मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सभी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर पंजाब की राजनीतिक स्थिति और संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित