चंडीगढ़ , मार्च 06 -- कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के घेराव के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए।

राज्य कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने चार साल पहले जो वादे किए थे, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विशेष रूप से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे को लेकर कांग्रेस ने सरकार से अपनी रणनीति स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं को जल्द से जल्द यह राशि दी जाए और पिछले चार वर्षों का बकाया पैसा भी दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि अगर आप आठ मार्च को विधानसभा में महिलाओं को पैसा देने की घोषणा करती है, तो उन्हें पिछली अवधि का बकाया भी देना चाहिए।

इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि आप सरकार बनने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। लगातार एनकाउंटर की घटनाएं सामने आ रही हैं और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में भी खुलेआम गोलीबारी के मामले देखने को मिल रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार महिलाओं को वादा किया गया पैसा जल्द दे और राज्य में कानून व्यवस्था को भी सुधारे।

इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमारिंदर सिंह राजा वारिंग मोहाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित