बारां , जुलाई 28 -- राजस्थान में बारां की रितिषा अरोड़ा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा ने मंगलवार को बताया की पूर्व में उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली रितिषा ने भोपाल में आयोजित हो रही सीबीएसई क्लस्टर पश्चिम क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने बताया कि रितिषा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर पूरे पंजाबी समाज में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित