पटना , अप्रैल 10 -- बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री संजय सिंह (टाइगर) ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक मजदूर बोर्ड से जुड़ सकें और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
मंत्री श्री सिंह ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में श्रमिक कल्याण, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, समेत अन्य विभागीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की।
मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक हर हाल में पहुंचाया जाए। बैठक में विशेष रूप से बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया, जिससे दुर्घटना की स्थिति में प्रवासी श्रमिकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित