गोपालगंज, सितंबर 03 -- िहार के गोपालगंज जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता की विशेष जांच की दो दिवसीय विशेष अभियान गुरुवार से से शुरू हो गया है।भवन निर्माण एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे पंचायत सरकार भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों द्वारा बैरागी टोला फुलवरिया, थावे एवं कुचायकोट प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की जांच की गई। जांच के दौरान भवन निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य तथा निर्माण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित