जयपुर , सितम्बर 22 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति झोटवाड़ा के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को लॉटरी होगी।

उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि इसके लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारण तथा श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 24 सितंबर को अपराह्न 10 बजे से उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम के कार्यालय के कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर में की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित