अलवर , अगस्त 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ के पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोलर पैनल की आठ बैटरियां, कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर, करीब 50 एलईडी बल्ब, दो फर्श और दो टेंट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। साथ ही चोरों ने पंचायत भवन में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की।
घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ की हाल ग्राम विकास अधिकारी अनुभा गुप्ता ने मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित