जयपुर , सितंबर 20 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया है कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने आगामी पंचायत चुनाव में भी भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनाएगी।
श्री राठौड़ पार्टी की ओर से पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक के बाद यह बात कही। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा "कांग्रेस कभी तो भाजपा पर आरोप लगाती है, अब कह रही है कि क्रॉस वोटिंग उनके पक्ष में होगी। इसका मतलब उनको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि वे कर क्या रहे हैं। कभी तो हमारे लिए कहते थे कि हम मैनेज कर रहे हैं। अब वो मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं। वो क्रॉस वोटिंग करवाना चाहते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होगा, भाजपा बहुमत के साथ मेयर बना रही है।"भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने हाल में हुए चुनावों के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का आमजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ खड़ा है। श्री शर्मा के कार्यकाल के तीन वर्षों के कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को आशीर्वाद दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित