जयपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया जहां 68.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले में कुल सात लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से पांच लाख 7 हजार 796 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री नायक ने बताया कि पंचायत समिति-वार मतदान प्रतिशत के अनुसार चौमूं में 68.75 प्रतिशत, दूदू में 70.52 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 66.81 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 73.65 प्रतिशत, जोबनेर में 69.62 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 62.87 प्रतिशत, मौजमाबाद में 71.44 प्रतिशत तथा सांभर में 65.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित