जयपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत प्रथम चरण के लिए मतदानजारी हैं और पहले तीन घंटों में अपराह्न 10 बजे तक जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव में 12.67 प्रतिशत एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए 12.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में राज्य की 16 जिला परिषदों के सदस्यों एवं 104 पंचायत समिति के सदस्योंके चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरू हुआ और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लग गई और उनमें मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है और पहले तीन घंटे में अपराह्न10 बजे तक जिला परिषदों में 12.67 प्रतिशत मतदाता अपने मत डाल चुके थे। इस दौरान बीकानेर जिला परिषद के लिए सर्वाधिक 14.78 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि उदयपुर जिला परिषद के लिए सबसे कम 10.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह 104 पंचायत समितियों में 1806 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए भी सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ और पहले तीन घंटों पूर्वाह्न 10 बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस दौरान इन पंचायत समितियों में 85 लाख एक हजार162 मतदाताओं में से 10 लाख 71 हजार 773 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मतदान शांतिपूर्ण चल रहा हैं और कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित