जयपुर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद 1525 प्रत्याशी चुनाव मैदान में चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिले में 2119 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 2108 वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 583 अभ्यर्थियों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है।
पंचायत समिति चौमूं की 34 ग्राम पंचायतों में 301, दूदू की 25 ग्राम पंचायतों में 136, गोविंदगढ़ की 27 ग्राम पंचायतों में 210, झोटवाड़ा की 19 ग्राम पंचायतों में 120, जोबनेर की 28 ग्राम पंचायतों में 232, किशनगढ़ रेनवाल की 26 ग्राम पंचायतों में 184, मौजमाबाद की 27 ग्राम पंचायतों में 185 तथा सांभर की 26 ग्राम पंचायतों में 157 अभ्यर्थी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित