जयपुर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 928 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि सरपंच पद के लिए 1279 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 1273 नामांकन सही पाये गये। नाम वापसी पर 345 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित