जयपुर , अक्टूबर 28 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण में 22 जिलाें में पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार सुबह शुरु हुए मतदान में दस बजे तक 13 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार इन जिलों की 124 पंचायत समितियों के 2197 सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और पहले तीन घंटे में 13.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस दौरान कोटा जिले में खैराबाद पंचायत समिति में सर्वाधिक 20.60 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि झालावाड़ जिले की पिड़ावा पंचायत समिति के सदस्यों के लिए सबसे कम 6.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और शाम छह बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित