जयपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान के पंचायती राज विभाग ने एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्ट एरियाज़ में अन्नपूर्णा रसोइयों (ग्रामीण) के खोले जाने की संभावना का परीक्षण कर एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को प्रस्ताव भिजवाने के लिए पत्र लिखा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों के लिए आवश्यक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं और इसी क्रम में यह पत्र लिखा गया हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 6-ई आधारित कार्य योजना बनाकर संबंधित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके तहत एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट आधारित रणनीति पर निरंतर काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित