जयपुर , अक्टूबर 26 -- पंचायतीराज चुनाव के तहत जयपुर जिले में द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियां की जा रही हैं और इसके लिए मंगलवार को मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम के संचालन तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री एवं निर्धारित व्यवस्थाओं के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जायेगा।
श्री नायक ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति क्षेत्र आमेर के सभी 113 मतदान दल श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड जयपुर से रवाना होकर रूट चार्ट के अनुसार संबंधित चेक पोस्ट मुरलीपुरा स्कीम मोड़ एवं कुंडा आमेर पर उपस्थिति दर्ज करवाते हुए गंतव्य स्थल पर पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित