पंचकूला , अगस्त 13 -- 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को हरियाणा के पंचकूला के यवनिका पार्क, सेक्टर-5 से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 550 से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा यवनिका पार्क से शुरू होकर शालीमार ग्राउंड से होते हुए वापस यवनिका पार्क में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित