पंचकूला , अक्टूबर 18 -- हरियाणा के पंचकूला में 40 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रहा श्री रामलीला युवा मंच पंचकूला सेक्टर-4 इस बार पहली बार भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। इससे पहले संस्था के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के 100-100 फीट ऊंचे पुतले बनाने का ढाई लाख रुपये में ठेका लेने वाले आगरा के कारीगर डेढ़ लाख रुपये एडवांस लेकर काम अधूरा छोड़कर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित