पंचकूला , अप्रैल 29 -- हरियाणा में पंचकुला के रायपुर रानी थाना क्षेत्र के गांव खेतपुराली के पास पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को हत्या मानकर चल रही है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां पुल की ऊंचाई करीब 100 फुट बतायी जा रही है। ऐसे में आशंका है कि युवक को पुल से नीचे फेंका गया हो या हत्या के बाद शव यहां लाकर गिराया गया हो।

मृतक के सिर और बाएं कंधे पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। चेहरे पर भी दो चोटों के निशान हैं। कमर, छाती और पेट पर घसीटने के निशान पाये गये हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शिनाख्त के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित