पंचकूला , जुलाई 30 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पंचकूला के बरवाला स्थित एचएसआईआईडीसी में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित हरियाणा के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का जोरदार आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी भारत भूषण भारती, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वन महोत्सव के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण अभियान को एक जन आंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित