भरतपुर , मई 15 -- राजस्थान में भरतपुर के अटल बंद थाना क्षेत्र में गुरुवार को पंखे में गमछा फँसने से एक ग्रामीण की दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दिलीप (40) गुरुवार रात घर में काम कर रहा था तभी गले में पहना उसका गमछा चलते पंखे से अटक गया जिससे उसका दम घुट गया। उसके परिजन उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित