मुंबई , सितंबर 23 -- अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड बेटी न्योमिका, परिवार और फिल्म की पूरी टीम को समर्पित किया है।रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर इस सम्मान को अपने लिए बेहद खास पल बताया।
रणदीप ने कहा कि जब कोई कलाकार अपने काम में पूरी तरह डूबा होता है तो उसका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर रहता है और पुरस्कार के बारे में वह ज्यादा नहीं सोचता। नेशनल अवॉर्ड ने उन्हें अपनी अब तक की 25 साल की यात्रा को पीछे मुड़कर देखने का मौका दिया।
उन्होंने फिल्म को पर्दे तक पहुंचाने में योगदान देने वाले सभी लोगों और अपने सफर में प्यार व समर्थन देने वाले दर्शकों का आभार जताया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा।
रणदीप ने कहा, "मैं वहां सिर्फ रणदीप हुड्डा के तौर पर नहीं, बल्कि न्योमिका के पिता के तौर पर भी मौजूद था।" उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित