चटगांव , अप्रैल 27 -- के. क्लार्क और डेन क्लीवर की (51-51) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैड ने सोमवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को दूसरे ही ओवर में टिम रॉबिंसन (शून्य) के रनआउट होने पर पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेन क्लीवर ने के. क्लार्क के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 10वें ओवर में रिशाद हुसैन ने डेन क्लीवर को आउट कर इस साझेदारी को अंत किया। डेन क्लीवर ने 27 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 51 रन बनाये। 12वें ओवर में के. क्लार्क को भी रिशाद हुसैन ने अपना शिकार बना लिया। के क्लार्क ने 37 गेंदों में सात चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 51रनों की पारी खेली। कप्तान निक केली ने 27 गेंदेां में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित