मीरपुर , अप्रैल 17 -- हेनरी निकल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुकवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ आठ विकेट पर 247 रनों का स्कोर बनाया।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को सातवें ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने निक केली (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद विल यंग ने हेनरी निकल्स के साथ दूसरे विकेट के लिये 73 रन जोड़े। 22वें ओवर में रिशाद हुसैन ने विल यंग (30) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान टॉम लेथम को 14 को मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।

28वें ओवर में रिशाद हुसैन ने हेनरी निकल्स को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हेनरी निकल्स ने मुहम्मद अब्बास भी 14 रन बनाकर आउट हुये। 83 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। जॉस क्लाकसन (आठ) और ब्लेयर टिकनर (सात) को तस्कीन अहमद ने आउट किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाये। उन्हें नाहिद राणा ने बोल्ड आउट किया। बंगलादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये और उनकी टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 247 रन ही बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित