कोलंबो , फरवरी 27 -- न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के अपने आखिरी सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा अगर आपको विश्वकप जीतना है तो आपको मैच जीतने होंगे। पिछली रात इस विकेट पर रन बनाना अच्छा लगा। हमें पता है कि यह किस तरह का व्यवहार करने वाला है। यह पिछले गेम में ज्यादा स्पिन हुआ।

वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा हम भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिछली रात गेम देखा था और यहां गेंद स्पिन हो रही थी। न्यूजीलैंड एक जबरदस्त टीम हैं। हम उन्हें हराकर बाहर करने की कोशिश कर सकते हैं। टीम में एक बदलाव है जेमी ओवरटन की जगह रेहान अहमद एकादश में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित