कोलकाता , मार्च 04 -- न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें अच्छा खेल कर उन पर दबाव डालना होगा। उन्होंने कहा कि आज मैट हेनरी, नीशम एकादश में हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया जो वाकई अच्छा है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां अभ्यास किया। हमने टीम में तीन बदलाव किए। कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और केशव महाराज की वापसी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित