वेलिंग्टन , जुलाई 02 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज में होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये हैं। सियर्स की जगह बेन लिस्टर को 16 खिलाड़ियों वाली टीम में शामिल किया गया है और वह "आने वाले दिनों में" गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां शुरुआती तीन मैच खेले जाएंगे।

सियर्स को मई में आयरलैंड के खिलाफ चार दिन के टेस्ट मैच के बाद से ही टखने में लगातार दर्द हो रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन यह दर्द और बढ़ गया था। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, सियर्स को एहतियात के तौर पर कैरिबियन में होने वाले वनडे मैचों से हटाकर आगे के इलाज के लिए घर भेजने का फ़ैसला लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित