बेलफास्ट , मई 29 -- नाथन स्मिथ (छह) विकेट की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आयरलैंड का पहली पारी में 179 रन पर ढ़ेर करने के बाद फॉलोआन खेलने उतरी आयरलैंड के दूसरी पारी में 65 रन पर दो विकेट झटकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र चार-दिवसीय टेस्ट में अपना मजबूत नियंत्रण बना लिया है। पहले दिन रचिन रवींद्र की सेंचुरी से बनी मज़बूत नींव को आगे बढ़ाते हुए, मेहमान टीम ने टॉम ब्लंडेल के 186 और डेब्यू करने वाले डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के 98 रन की मदद से 8 विकेट पर 490 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित