बुलावायो , जनवरी 30 -- बेन मेयस (53), कैलेब फाल्कनर (47) और बीजे डॉवकिंस (42) की संघर्षपूर्ण पारियों के बाद मैनी लुम्सडेन (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजो के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार काे अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स दो में न्यूजीलैंड को 65 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 38.5 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के स्नेहित रेड्डी ने सर्वाधिक 47 रन बनाये। इसके अलावा जसकरण संधू (26), ह्यूगो बोग्यू (18), हैरी बर्न्स (17), कैलम सैमसन (14), आर्यन मान और टॉम जोन्स 13-13 रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड के लिए मैनी लुम्सडेन ने 17 रन देकर पांच विकेट लिये। सेबेस्तियन मॉर्गन को दो विकेट मिले। एलेक्स ग्रीन और फरहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित