डुनेडिन , फरवरी 05 -- ब्रुक हैलीडे (नाबाद 157), इसाबेला गेज (नाबाद 59) और मैडी ग्रीन (67) की शानदार बल्लेबाजी के बाद अमेलिया केर (चार विकेट) और जेस केर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 180 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की महिला टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ब्रुक हैलीडे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
आज यहां जिम्बाब्वे की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 354 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड को पहला झटका सातवें ओवर में क्रिस्टाबेल चैटोंज्वा ने अमेलिया केर (15) को आउटकर दिया। इसके बाद 16वें ओवर में एम्मा मैकलियोड (35) को पी. मारेंज ने अपना शिकार बना लिया। मैडी ग्रीन 34 ओवर में (67) पर रनआउट हुई। ब्रुक हैलीडे ने 118 गेंदों में 24 चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 157) रनों की पारी खेली। इसाबेला गेज ने 42 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए (नाबाद 59) रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित