कैंटरबरी , मई 23 -- सोफी डिवाइन (87) और मैडी ग्रीन (नाबाद 56) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 14 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रनों से हार गई। इंग्लैंड के लिए मैया बाउचियर ने सर्वाधिक (38) रन बनाये। सोफिया डंकले (26), हीथर नाइट (25), एलिस कैप्सी (22), फ्रेया केम्प (14) और डैनी गिब्सन (12) रन बनाकर आउट हुई। न्यूजीलैं के लिए नैंसी पटेल ने दो विकेट लिये। ब्री इलिंग, ली ताहुहू, मेली केर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित