भरतपुर , जनवरी 28 -- राजस्थान में डीग जिले के कामां उपखंड के जुरहरा गांव निवासी एक पीड़ित परिवार जमीन विवाद में न्याय न मिलने के बाद अपने छोटे बच्चों एवं महिलाओं के साथ बुधवार को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गये।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने जुरहरा में पारिवारिक जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत थाना, तहसील और उपजिला कलेक्टर कार्यालय तक करने के बाद भी उनके इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। तेज सर्दी और बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिजनों ने प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे उपजिला कलेक्टर कार्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रखेंगे।

विपरीत मौसम ने सर्दी से बचाव के मामूली कपड़े पहने धरने पर बैठे बच्चे ठंड में ठिठुरते भी नजर आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित