भरतपुर , मई 03 -- राजस्थान में करौली और सवाईमाधोपुर जिले में 35 गांवों की करीब 9985 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए करौली के पांचना बांध से तीन सप्ताह के भीतर नहरों में पानी छोड़ने के राजस्थान उच्च न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद जल संसाधन विभाग ने नहरों की सफाई एवं मरम्मत का काम तेज कर दिया है।
विभागीय के सूत्रों ने रविवार को बताया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने करौली पहुंचकर पांचना बांध और नहरी क्षेत्र का निरीक्षण करके कई स्थानों पर नहरों में मिट्टी भराव और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पांचना बांध से लेकर सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर उपखंड के कुंसाय गांव तक नहरों का जायजा लिया।
पानी के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के कारण वर्ष 2005 के बाद से नहरों में सिंचाई के लिए पाँचना से पानी नहीं छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित