नयी दिल्ली, सितंबर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान और कोलकाता उच्च न्यायालयों के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर ये जानकारी दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित