चंडीगढ़ , सितंबर 07 -- न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
न्यायमूर्ति मिश्रा के शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित