उदयपुर , मार्च 13 -- राजस्थान में उदयपुर शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को नौ व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए।

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) मनीष भटनागर के नेतृत्व में शुक्रवार को मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी करके अवैध गैस रिफलिंग कारोबार का भंडाफोड़ किया गया।

श्री भटनागर ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के समीप एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरने का अवैध खेल चल रहा है। इस पर उन्हाेंने और प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या ने दल के साथ मौके पर दबिश दी और एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरने के साथ ही नाै व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित