बिलासपुर , अक्टूबर 05 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों के रद्द होने और मेमू सेवाओं को बीच रास्ते समाप्त किए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रेलवे की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कुल 840 ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि 46 मेमू ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही समाप्त किया गया।
आंकड़ों के अनुसार इन नौ महीनों में अप्रैल यात्रियों के लिए सबसे अधिक प्रभावित महीना रहा। अप्रैल 2026 में कुल 234 ट्रेनें रद्द हुईं, जिनमें 110 मेमू ट्रेनें शामिल थीं। इसी महीने 15 मेमू ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया।
एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्दीकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी और अप्रैल में इसका सबसे अधिक असर रहा। जनवरी में 74 और अप्रैल में 72 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित