लखनऊ , मई 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन ने 1994 बैच के तीन वरिष्ठ डीजी रैंक के अधिकारियों समेत एडीजी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी है।
श्री जय नरायन सिंह पुलिस महानिदेशक/एडीजी, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लि. से हटाकर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ बनाया गया। श्री ध्रुव कान्त ठाकुर डीजी नागरिक सुरक्षा व विशेष सुरक्षा बल के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड, लखनऊ बनाया गया। साथ में डीजी नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। श्री बिनोद कुमार सिंह को डीजी सीआईडी व साइबर क्राइम के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अब डीजी सीआईडी के साथ डीजी साइबर क्राइम व डीजी यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । श्री आलोक सिंह को एडीजी कानपुर जोन से हटाकर डीजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया। साथ में डीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित